News NAZAR Hindi News

श्रद्धा कपूर ‘फोब्र्स 30 अंडर 30 एशिया’ सूची में शामिल

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ”फोब्र्स 30 अंडर 30 एशिया’ सूची में शामिल हुई हैं। इस सूची में शामिल श्रद्धा बॉलीवुड का एकमात्र चेहरा हैं,जिसमें भारतीय क्रिकेट खिल़ाडी विराट कोहली और विदेशी कलाकार लियाम हैम्सवर्थ भी शामिल हैं।
श्रद्धा कपूर ने कहा यह उनके लिये एक प्रेरणा है,जो उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेगा। श्रद्धा कपूर ने कहा ”इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होकर इस स्थान तक पहुंचना आसान नहीं था। मैं इससे काफी खुश हूं ।’

श्रद्धा दूसरी बार फोब्र्स पत्रिका की सूची में शामिल हुई हैं। इससे पहले वह 2015 में 100 भारतीय हस्तियों की सूची में 57वें स्थान पर थीं।