News NAZAR Hindi News

सनी लियोनी का प्राइवेट प्लेन क्रेश होते-होते बचा


मुंबई। एक्स पोर्न स्टार और अब बॉलीवुड में धूम मचाने वाली सनी लियोनी और उनके पति प्लेन हादसे से बाल-बाल बच गए हैं। खुद सनी ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने पायलट की भी तारीफ की है।

यह घटना महाराष्ट्र में हुई है। सनी लियोनी इस घटना में बाल-बाल बच गई हैं। सनी के साथ उनके पति और दोस्त भी प्लेन में थे। खराब मौसम की वजह से उनका प्राइवेट प्लेन लगभग क्रेश ही हो गया था कि अपनी सूझबूझ से उनके पायलट ने सभी की जान बचा ली।


बुधवार शाम इस घटना की पूरी जानकारी सनी लियोनी ने ट्वीट कर बताई। सनी ने 5.17 बजे ट्विटर पर कहा ” भगवान का शुक्र है कि हम सब जिंदा हैं। हमारा प्राइवेट लगभग प्लेन क्रैश हो गया था। अब हम ईश्वर को याद कर रहे हैं और वापस घर जा रहे हैं।’