News NAZAR Hindi News

सलमान को दुल्हन गिफ्ट करने की तमन्ना -दीपिका


मुंबई। करोड़ों प्रशंसकों की चहेती अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चाहती हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अब तो शादी कर ही लें। दीपिका खुद उन्हें उनके 50 वें जन्मदिन पर दुल्हन गिफ्ट करने की तमन्ना रखती हैं।
यहां बुधवार को बातचीत में दीपिका ने सलमान खान के साथ फिल्म करने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि दीपिका का कहना है कि सलमान के साथ तो कोई भी हीरोइन जमेगी।
दीपिका ने बताया कि वह सलमान को उनके 50 वें जन्मदिन पर एक प्यारा-सा गिफ्ट देने की ख्वाहिश रखती हैं। वह चाहती हैं कि सलमान अब शादी कर लें। वह सलमान को उनके जन्मदिन पर दुल्हन गिफ्ट करना चाहती हैं।