News NAZAR Hindi News

सिकंदर खेर ने सोनम कपूर की बहन से की सगाई


मुंबई। अभिनेता सिकंदर खेर ने अपनी महिला मित्र प्रिया सिंह से एक निजी समारोह में यहां सगाई कर ली।
इस समारोह में सिंकदर के माता-पिता किरण खेर और अनुपम खेर, अभिनेता अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन शरीक हुए। इसके अलावा जया बच्चन और पामेला चोपड़ा ने भी समारोह में हिस्सा लिया।
सिकंदर और प्रिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। प्रिया इंटीरियर डिजाईनर कविता सिंह और उद्योगपति जसजीत सिंह की पुत्री हैं।
प्रिया अभिनेत्री सोनम कपूर की मौसेरी बहन हैं।अनुपम खेर ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।