News NAZAR Hindi News

सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- मैं ही रहूंगी दबंग 3 में


मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि दबंग 3 के बारे में अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है लेकिन इस फिल्म में अगर रज्जो का किरदार हुआ तो वह रहेंगी।

बॉलीवुड फिल्मकार अरबाज खान अपनी सुपरहिट फिल्म दबंग का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ‘दबंग 3’ में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी या नहीं? इस सवाल को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।

अब सोनाक्षी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। चर्चा है कि सोनाक्षी का सलमान से कुछ विवाद चल रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि स्क्रिप्ट की डिमांड नया चेहरा है, इसलिए सोनाक्षी ‘दबंग 3’ में नजर नहीं आएंगी। लेकिन सोनाक्षी ने इन सभी खबरों को बकवास बताते हुए कहा कि वही ‘दबंग 3’  कर रही हैं। उन्होंने कहा, यदि कहानी में रज्जो का किरदार होगा तो वही निभाएंगी। यह किरदार कोई दूसरी अभिनेत्री नहीं निभाएगी। वह आज जो कुछ भी हैंं, फिल्म ‘दबंग’  के कारण ही हैं।