News NAZAR Hindi News

VIDEO : दुल्हन के डांस ने किया सबको घायल, दूल्हे का चेहरा उतरा

 

मुंबई। सोशल मीडिया पर एक दुल्हन अचानक ही सेलिब्रिटी बन गई है। उसके डांस ने लोगों को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 34 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

दरअसल, शादी में यह दुल्हन पहले तो शरमाती हुई नजर आती है। जब महिला रिश्तेदार उससे डांस करने की फरमाइश करती हैं तो थोड़ी ना-नुकुर के बाद दुल्हन इसके लिए तैयार हो जाती है।

 

देखें वीडियो

उसके बाद गुरू रंधावा के फेमस सॉन्ग इशारे तेरे कंगड़े ने…पर डांस करने लगती है तो लोग दंग रह जाते हैं। अपनी ही मस्ती में दुल्हन ऐसे ठुमके लगाती है कि एकबारगी तो बेचारे दूल्हे का चेहरा ही उतर जाता है। हालांकि वह भी डांस में दुल्हन का साथ देता है लेकिन सबकी नजरें केवल दुल्हन पर ही टिकी होती हैं। फ़िल्म देव डी में माही गिल जिस तरह मदमस्त होकर डांस करती है, वैसे ही यह दुल्हन भी डांस में खो गई।करीब दो मिनट तक शानदार करने के बाद दुल्हन तब रुकती है जब एक महिला रिश्तेदार उसे रोकती है। शादी में ही किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बस फिर क्या था, यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया।

माही गिल का डांस देखने के लिए क्लिक करें