Breaking News
Home / breaking / घमंड टूटने की बधाई के पोस्टरों से पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

घमंड टूटने की बधाई के पोस्टरों से पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

गोरखपुर। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर गुरुवार की भोर में विवादित होर्डिंग लगा दिए गए। एक राजनीतिक दल के झंडा वाले बैकग्राउंड वाले होर्डिंग पर दो छात्रनेताओं का नाम लिखा है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सभी होर्डिंग उतरवा दिया। कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है।

पैडलेगंज,छात्रसंघ चौराहा,असुरन चौराहे पर लगी होर्डिंग पर बड़े-बड़े अक्षरों में घंमड टूटने की बधाई लिखा हुआ था। सुबह इंटरनेट मीडिया पर यह होर्डिंग तेजी से प्रसारित हो गई। जिस पर लोग कमेंट भी कर रहे थे।

होर्डिंग पर समाज सेवक यशवर्धन मिश्रा और विश्वविद्यालय छात्र नेता गौतम यादव का नाम लिखा है। जागरण इंगज के विनय पांडेय ने देर रात कैंट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छात्रनेताओं ने जबरन विवादित वैनर पोस्टर लगा दिया जिससे जन मानस में रोष है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की तलाश चल रही है। जिस युवक ने पोस्टर लगाया है उसकी तलाश चल रही है।

Check Also

26 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

सावन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात …