Breaking News
Home / breaking / मस्जिद में बर्बरता से कत्ल, अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश

मस्जिद में बर्बरता से कत्ल, अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश

आगरा। ताजमहल के पास मस्जिद में जिस महिला की हत्या की गई, उसे पति ने 20 साल पहले घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में बेटी के साथ रह रही थी। निकाह के दो साल बाद ही पति से तलाक हो गया था। वह संदली मस्जिद में साफ-सफाई का काम अपनी मर्जी से करती थी। कोई भुगतान नहीं मिलता था।
मां की मौत से बेटी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिवार के लोगों ने हत्याकांड के खुलासे की मांग की है। बेटी ने बताया कि पिता शराब के आदी थे। काम नहीं करते थे। मां से मारपीट करते थे। उन्हें घर से निकाल दिया था। तब वो छोटी थी। मां तलाक के बाद मायके से कभी ससुराल नहीं गईं। नानी ही खर्च उठाया करती थीं।
मां सुबह रोजाना मस्जिद में सेवा करने के लिए चली जाती थीं। दोपहर में घर आती थीं। एक मोबाइल है, जिसे घर में ही छोड़कर जाती थीं। हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में परिवार के लोग भी नहीं जानते हैं।
लकड़हारा मस्जिद में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। इस बात की जानकारी हत्यारे को भी थी। इसलिए वो उन्हें वहां पर लेकर गया। हत्या कर मस्जिद के बगल से मजार वाले रास्ते से भाग निकला।
परिवार के महिलाओं का कहना था कि मृतका का एक महीने पहले मस्जिद में साफ-सफाई के बारे में विवाद हुआ था। आरोपी ने धमकी भी दी थी। पुलिस को इस तरफ भी जांच करनी चाहिए।
उधर, आगरा के ताजगंज में लकड़हारा मस्जिद में महिला की सिर कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी से कुछ सुराग मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने खैराती टोला के युवक को हिरासत में लिया है। वह आगरा कॉलेज का छात्र है। पूछताछ में उससे महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।
ताजमहल पूर्वी गेट से दशहरा घाट वाले मार्ग पर एक रास्ता नगला पैमा की तरफ का भी है। यह हाई सिक्योरिटी जोन है। पुलिस का बैरियर लगा है। बैरियर से महज 80 मीटर दूर मस्जिद में रविवार को एक महिला का शव मिला था। पत्थर से सिर व चेहरे को कुचलकर हत्या की गई थी। पत्थर भी पड़ा मिला था।
शव अर्धनग्न अवस्था में था। दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। महिला के पर्स में मिले एक युवक के फोटो से पुलिस मृतका के घर तक पहुंच गई थी। करीब 38 वर्षीय महिला ताजगंज क्षेत्र की थी। परिजन ने बताया था कि वह ताजमहल के पास एक धर्मस्थल में सफाई का काम करती थी। तलाकशुदा थी। वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ अकेले रहती थी।

Check Also

26 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

सावन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात …