News NAZAR Hindi News

अच्छी खबर : पेट्रोल-डीजल आज भी सस्ता हुआ, अब यह रहेंगे रेट

अजमेर। पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का क्रम सोमवार को भी लगातार जारी रहा। आज भी इनके रेट में मामूली कमी आई है। गत एक माह से दाम लगातार कम होने से पेट्रोल के भाव में 10 रुपए से ज्यादा की कमी आई है। आज पेट्रोल के दाम में 31 पैसे और डीजल के दाम में 38 पैसे की कमी हुई है। आज पेट्रोल 72.55 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा।

आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

आज के रेट

Date.  03.12.2018

Petrol.          72.24

Diesel.        68.66

POWER       75.07

TURBO         71.87

बीते कल के रेट

Date.      02-DEC-18

Petrol.           72.55

Diesel.           69.04

Power.           75.38

Turbo.            72.25