News NAZAR Hindi News

अब तो बस करिए : आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अजमेर। मोदी सरकार ने आखिर कर दिखाया। कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर इतिहास रच दिया है। सभी जगह 100 रुपए पार होने के बावजूद रोक नहीं लगी है, बल्कि अब पेट्रोल 101 रुपए पार गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज रविवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 31 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 06-JUN-2021

Petrol           101.27

Diesel           94.52

Power           105.09

Turbo             98.03 

बीते कल के रेट

Date 05-JUN-2021

Petrol             100.99

Diesel             94.21

Power            104.81

Turbo             97.71