News NAZAR Hindi News

अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

महराजगंज । उत्तर प्रदेश में महराजगंज के घुघली क्षेत्र में पति ने अवैध संबंध के शक में मंगलवार की रात पत्नी पर लोहे के राड से हमलाकर उसे मार डाला।

अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बुधवार को यहां बताया कि घुघली कस्बे में गिरजेश यादव ने अपनी पत्नी रिंजा देवी को अवैध संबंध के शक के आधार पर लोहे के राड से हमला करके घायल कर दिया। गम्भीर रुप से घायल रिंजा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी।

शुक्ला ने बताया कि मृतका की माँ मन्नी देवी की तहरीर पर गिरजेश यादव के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।