News NAZAR Hindi News

आज के रेट : तेल कम्पनियों ने नए साल पर भी नहीं खाया ‘तरस’

अजमेर। तेल कम्पनियों नेे आज साल के पहले दिन भी लोगों पर तरस नहीं खाया है। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की है, अलबत्ता दोनों पदार्थों के दाम स्थिर रखे हैं। बीते कल वाले रेट पर ही आज इनकी बिक्री होगी। मालूम हो कि गत कई दिनों से दाम बढ़ते-बढ़ते नए शिखर पर पहुंच चुके हैं। लोग बेसब्री से दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं।

 अजमेर में आज भी पेट्रोल 78.71 रुपए और डीजल 72.79 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 01-JAN-19

Petrol          78.71

Diesel          72.79

Power          81.91

Turbo           76.13