News NAZAR Hindi News

आज डीजल महंगा हुआ, पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं

अजमेर। पेट्रोल कम्पनियों ने आज शनिवार को डीजल के दामों में 5 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी की है जबकि पेट्रोल के दाम यथावत रखे हैं। गत एक माह में डीजल के दाम कम और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

अजमेर में आज पेट्रोल 73.22 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.19 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा है। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 06-APR-19

Petrol        73.22

Diesel        68.19

Power        76.05

Turbo          71.40

बीते कल के रेट

Date 05-APR-19

Petrol             73.22

Diesel             68.14

Power            76.05

Turbo             71.35