News NAZAR Hindi News

 आज तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले, जानिए ताजा रेट

अजमेर। पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी का दौर गुरुवार को भी थमा रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 30 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है लेकिन उसके अनुरूप लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर लोगों की राहत हड़प ली है। गत एक सप्ताह से तेल कंपनियां धीरे-धीरे रेट घटा रही थीं। मंगलवार से यह क्रम भी रोक दिया है। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम यथावत रखे हैं।

अजमेर में आज के रेट

 आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 19-MAR-20

Petrol        73.03

Diesel        66.83

Power       76.23

Turbo        70.17