News NAZAR Hindi News

आज दूसरे दिन भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव,  जानिए ताजा रेट

अजमेर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ना रेट कम हुए और ना बढ़े हैं। गत कई दिनों से लगातार रेट बढ़ रहे थे। इस पर दो दिन से ब्रेक लगा है।

दो माह पहले पेट्रोल करीब 67 रुपए तक गिर गया था लेकिन अब एक बार फिर 72 रुपए प्रतिलीटर के पार पहुंच गया है।

ताजा रेट की बात करें तो अजमेर में आज भी पेट्रोल 72.53 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 69.63 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा है। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

DATE 07-MAR-2019

Petrol            72.53

Diesel            69.63

Power           75.36

Turbo            72.85