News NAZAR Hindi News

आज पेट्रोल महंगा, डीजल सस्ता हुआ, जानिए ताजा रेट

अजमेर। पेट्रोल कम्पनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी और डीजल के दामों में कमी की है। गत एक पखवाड़े में पेट्रोल की तुलना ने डीजल ज्यादा सस्ता हुआ है। आज पेट्रोल 5 पैसे महंगा हुआ है जबकि डीजल में 8 पैसे प्रतिलीटर की कमी की गई है।

अजमेर में आज पेट्रोल 73.14 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.20 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 30-MAR-19

Petrol           73.14

Diesel           68.20

Power          75.97

Turbo           71.41

बीते कल के रेट

Date29-MAR-19

Petrol         73.09

Diesel         68.28

Power         75.92

Turbo          71.49