News NAZAR Hindi News

आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया, जानिए कितने बढ़े दाम

अजमेर। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते  तेल कम्पनियों ने आज शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की है। आज पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा हो गया है। गत तीन माह में लगातार गिरावट के चलते पेट्रोल करीब 16 रुपए सस्ता हो चुका था। लेकिन अब रिवर्स गियर लगने से दाम बढ़ने की आशंका हो गई है।

अजमेर में आज पेट्रोल 69.44 रुपए प्रतिलीटर जबकि डीजल 64.81 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 11-JAN-19

Petrol               69.44

Diesel              64.81

Power             72.27

Turbo              68.02

बीते कल के रेट

Date 10-JAN-19

Petrol                69.26

Diesel                64.52

Power              72.09

Turbo                67.74