News NAZAR Hindi News

आज भी डीजल के दाम चढ़े, पेट्रोल के रेट स्थिर रहे

अजमेर। तेल कम्पनियों ने आज शुक्रवार को डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है जबकि पेट्रोल के दाम यथावत रखे हैं। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल-डीजल दोनों के भावों में बढ़ोतरी की थी। आज डीजल में 7 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाए गए हैं।

अजमेर में आज पेट्रोल 73.32 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.61 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा है। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 26-APR-19

Petrol           73.32

Diesel           68.61

Power           76.16

Turbo             71.83

बीते कल के रेट

Date 25-APR-19

Petrol           73.32

Diesel           68.54

Power           76.16

Turbo             71.76