News NAZAR Hindi News

इंटरनेट सर्चिंग में योगी आदित्यनाथ ने तो प्रियंका और ममता को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का कितना दबदबा है, इसका अंदाजा गूगल सर्च से लगाया जा सकता है। गूगल पर सीएम योगी को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is the most searched politician on Google Search

गूगल सर्च के ट्रेंड में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा की मायावती को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे आ गए है।

खबर के अनुसार देश-विदेश में 21 जून से 18 जुलाईके बीच करोड़ों की संख्या में लोगों ने गूगल पर योगी से जुड़ी जानकारियां देखी जिससे पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ प्रमुख हस्तियों के गूगल सर्च ट्रेंड में सबसे आगे योगी और अखिलेश यादव दूसरे, मायावती तीसरे स्थान पर रही।