News NAZAR Hindi News

एक और झटका : पेट्रोल-डीजल के रेट आज भी बढ़े

अजमेर। मोदी सरकार कोरोना काल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है। इस समय दाम उच्चतम स्तर पर हैं। आज गुरुवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 32 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है। इसी के साथ पेट्रोल शतक लगाने जा रहा है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 27-MAY-2021

Petrol          99.86

Diesel         93.08

Power         103.68

Turbo           96.58 

बीते कल के रेट

Date 26-MAY-2021

Petrol         99.61

Diesel         92.76

Power         103.43

Turbo           96.27