Breaking News
Home / breaking / एक और रिकॉर्ड : पेट्रोल-डीजल के रेट आज और ऊंचाइयों पर पहुंचे

एक और रिकॉर्ड : पेट्रोल-डीजल के रेट आज और ऊंचाइयों पर पहुंचे

 

अजमेर। मोदी सरकार कोरोना काल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है। इस समय दाम उच्चतम स्तर पर हैं। आज गुरुवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है। इसी के साथ अजमेर शहर में पहली बार पेट्रोल ने शतक लगा लिया है। जबकि नसीराबाद समेत कई जगह पहले ही पेट्रोल 100 रुपए पार हो गया।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 29-MAY-2021

Petrol          100.13

Diesel          93.38

Power         103.95

Turbo           96.88 

 बीते कल के रेट

Date 28-MAY-2021

Petrol          99.86

Diesel         93.08

Power         103.68

Turbo           96.58 

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …