News NAZAR Hindi News

करीब एक महीने बाद आज महज 5 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

अजमेर। पेट्रोल कम्पनियों ने करीब एक महीने बाद आज मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की है।

गत दिनों पेट्रोल 67 रुपए तक होने के बाद फिर 73 रुपए प्रतिलीटर के करीब पहुंच गया। हालांकि आज पेट्रोल 5 पैसे और डीजल 7 पैसे सस्ता हुआ है।

अजमेर में आज पेट्रोल 72.70 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 69.36 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा है। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 12-MAR-19

Petrol           72.70

Diesel           69.36

Power          75.53

Turbo           72.57

बीते कल के रेट

Date 11-MAR-19

Petrol           72.75

Diesel           69.43

Power          75.58

Turbo           72.64