News NAZAR Hindi News

कुख्यात विकास दुबे बीजेपी नेताओं के घर में ही छिपा, सपा का आरोप

लखनऊ। कानपुर एनकाउंटर पर अब सियासत तेज है। इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। सपा का आरोप है कि विकास दुबे बीजेपी नेताओं के घर में ही छिपा है। पुलिस बीजेपी नेताओं के घर की तलाशी ले।

सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि विकास दुबे आतंकी है। उसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उसके असली अक सरकार में ही हैं। सरकार विकास दुबे का कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड सार्वजानिक करे। सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कैसे हो सकता है कि जिले के टॉप अपराधियों की लिस्ट में विकास दुबे का नाम ही न हो। ऐसा सिर्फ सरकार में बैठे उनके आकाओं की शह पर ही हो सकता है।


उन्होंने कहा कि असली बादशाह तो सरकार में है, जिसका संरक्षण विकास दुबे को था। सुनील सिंह साजन ने कहा कि विकास दुबे बीजेपी नेताओं के घर में ही छिपा है। पुलिस सभी की तलाशी ले।