News NAZAR Hindi News

घर के बाहर खेल रहे छह साल के मासूम को कुत्तों ने हमला कर मार डाला

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मेें सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में कुत्तों के एक झुंड ने घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय मासूम पर शनिवार को हमला करके घायल कर दिया। घायल बच्चे को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शेखपुरा गांव निवासी फहीम (06) देर शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था कि तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसे नोंच डाला। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से फहीम को उनके चुंगल से छुडाया और जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

गौरतलब है कि जिले में कुत्ते अब तक पांच लोगों को अपना निवाला बना चुके है। पुलिस के मुताबिक फरवरी माह में सहारनपुर में मल्ली रोड पर ढाई साल की मासूम निक्की और गंगोह थाने के गांव लखनौती में सफाई कर्मचारी बाला देवी और 13 अप्रेल को थाना चिलकाना के गांव पठेड में पांच साल के मासूम आस मोहम्मद भी कुत्तों के हमलों में अपनी जान गवां चुके हैं।