Breaking News
Home / breaking / चुनाव खत्म होते ही जनता के साथ ‘खेला’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

चुनाव खत्म होते ही जनता के साथ ‘खेला’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

अजमेर। पांच राज्यों में चुनावी ‘खेला’ खत्म होते ही मोदी सरकार को फिर पेट्रोल-डीजल याद आ गया है। कोरोना से जूझ रहे लोगों के साथ भी खेला हो रहा है। करीब 20 दिन तक दाम स्थिर रखने के बाद आज मंगलवार को तेल कम्पनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 21 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि केन्द्र सरकार हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है, हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन ताज्जुब यह है कि हर बार चुनाव होते ही तेल पदार्थों के रेट बढ़ा दिए जाते हैं।

यह भी देखे

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 04-MAY-2021

Petrol        96.58

Diesel        89.08

Power       100.40

Turbo         92.59 

बीते कल के रेट

Date 03-MAY-2021

Petrol         96.41

Diesel         88.87

Power        100.22

Turbo         92.37

Check Also

24 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि …