Breaking News
Home / breaking / झटके जारी हैं… आज भी पेट्रोल के दाम बढ़े, डीजल मामूली सस्ता

झटके जारी हैं… आज भी पेट्रोल के दाम बढ़े, डीजल मामूली सस्ता

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को चूस रही हैं। पेट्रो पदार्थों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

इसी बीच अब पेट्रोल 108 रुपए करीब पहुंच गया है। आज सोमवार को तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 29 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है। जबकि अरसे बाद डीजल 17 पैसे प्रतिलीटर सस्ता हुआ है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 12-JUL-2021

Petrol         107.72

Diesel         98.57

Power         111.54

Turbo          102.07 

बीते कल के रेट

Date 11-JUL-2021

Petrol         107.43

Diesel         98.74

Power         111.25

Turbo         102.24 

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …