News NAZAR Hindi News

डीजे गीत के बोल पर भड़के नमाजी, पथराव, लाठीचार्ज

Demo pic

जौनपुर। जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को डीजे पर बज रहे गीत के बोल को लेकर नमाजियों और होली खेल रहे लोगों में विवाद हो गया। मामला पथराव तक जा पहुंच। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

जामा मस्जिद के बाहर ही हनुमान मंदिर है। यहां लोगों की टोली होली खेल रही थी। दोपहर करीब एक बजे मस्जिद में नमाजी एकत्र हुए। नमाज पढ़कर जब लोग मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान मंदिर के पास मौजूद डीजे पर गाना बजने लगा। गाने के बोल सुन कर नमाजियों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। खबर लगते ही शकरमंडी चौकी इंचार्ज सगीर अहमद ने दोनों पक्षों को वहां से हटाने का प्रयास शुरू किया।

 खबर पाकर एडीएम, एएसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को तितर-बितर कर दिया गया।