News NAZAR Hindi News

तंत्र-मंत्र के बहाने चौकीदार ने अंधेरे में महिला के साथ की शर्मनाक हरकत

कानपुर। बसपा पूर्व एसएलसी के फार्म हाउस के चौकीदार ने तंत्र-मंत्र की आड़ में एक महिला के दुष्कर्म किया। लोकलाज के चलते महिला चुपचाप अपने घर लौट आई और अपने साथ हुई आपबीती अपने पति को बताई। तभी पति ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस फरार तांत्रिक की तलाश कर रही है।
 बिल्हौर थाना क्षेत्र के कुदौरा में रहने वाले एक युवक की पत्नी लंबे  समय से बीमार चल रही थी। जिसके चलते वह काफी परेशान रहता था। तभी गांव के लोगों ने उसे बताया कि बसपा पूर्व एसएलसी अशोक कटियार के कानपुर फ़ार्म हाउस का चौकीदार जाकिर झाड़ फूंक करके बीमारी सही कर देता है। तभी मनोज अपनी पत्नी को लेकर फ़ार्म हाउस पहुंचा।

महिला का कहना है यहां तांत्रिक जाकिर ने पहले झाड़ फूंक की। उसके बाद कहा कि हाथ-पैरों में दर्द होता होगा। इसलिए फूल लेकर आओ तो उसका पति फूल लेने चला गया। जाकिर ने एक हाथ में फूल और एक हाथ में अगरबत्ती पकड़ा दी और कमरे में ले गया उसी दौरान लाइट चली गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान जाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसपी प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि महिला अपने पति के साथ झाड़ फूंक करवाने गई थी। तांत्रिक जाकिर ने उसके पति को बहाने से बाहर भेज दिया और उसके साथ गलत हरकत की। पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। आरोपी जाकिर की गिरफ़्तारी जल्दी कर ली जाएगी।