Breaking News
Home / breaking / दूल्हे के बहनोई ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत, बैरंग लौटाई बारात

दूल्हे के बहनोई ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत, बैरंग लौटाई बारात

 

जौनपुर। शादी के दौरान दूल्हे के बहनोई ने बवाल करा दिया। रात में दुल्हन के मेकअप लेकर बहनोई ने सवाल खड़े किए, जिस पर हंगामा होते बचा। सुबह वर पक्ष ने दुल्हन को जेवर ओर कपड़े देने से इंकार कर दिया। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी की मारपीट की नौबत आ गई। बवाल बढ़ने पर लड़की पक्ष ने थाने पर तहरीर दी। वहां पंचायत भी चली, लेकिन हल नहीं निकल सका। नतीजन, बिना दुल्हन के ही बारात वापस हो गई।

जौनपुर के जैतीपुर के लालपुर बड़ा गांव में शनिवार रात बदायूं जिले के सराय पिपरिया से बारात आई थी। सभी का नाश्ता कराया गया। द्वारचार होने के बाद दूल्हे के बहनोई ने शराब के नशे में दुल्हन के मेकअप को लेकर कमेंट कर दिया। आरोप है कि वह गाली-गलौज करने लगा। सभी ने उसे समझा-बुझाकर शांत कर दिया। रात में सारी रस्मों को निभाया गया।

 

फेरों से पहले वर पक्ष से दुल्हन को सजाने के लिए कपड़े और जेवर मांगे गए तो लड़के के परिजनों ने हाथ खड़े कर दिए। ऐन मौके पर कपड़े और जेवर नहीं देने पर विवाद हो गया। बात आगे बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। दूल्हे के बहनोई ने एक बार फिर से दिलों में खटास पैदा करने वाली बात कर दी। उसने लड़की पक्ष के लोगों को धमकी दे डाली।

आरोप है कि दुल्हन के बारे में भी अपशब्द कह डाले। इससे दुल्हन को भी अच्छा नहीं लगा। शादी में विघ्न पड़ने पर रविवार सुबह लड़की वालों ने थाने पर तहरीर दी। जिस पर पुलिस दूल्हे समेत अन्य लोगों को थाने ले आई। काफी देर तक बातचीत चली। लड़की और लड़के पक्ष का पुलिस और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फैसला कराया गया। नतीजन, बारात बिना दुल्हन के लौट गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला था। लड़की और लड़के वालों ने फैसला कर लिया है। बारात बगैर दुल्हन लिए ही लौट गई है।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …