News NAZAR Hindi News

दोस्त की बीवी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी अरेस्ट

आगरा। यहां दोस्ती को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर दिया। साथ ही उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एत्माद्दौला क्षेत्र में एक महिला किराए पर रहती है। उसका कहना है कि पति की मित्रता बल्केश्वर निवासी प्रेम सिंह से है। पति पहले दोस्त के साथ जूता फैक्ट्री में काम करता था। मगर, काफी समय से काम नहीं चल रहा है। इस कारण पति दिल्ली में रहकर काम करने लगा। महिला बच्चों के साथ यहीं रह रही थी।

 
आरोप है कि 14 अगस्त को प्रेम सिंह बहाने से उसके घर आया। उसने बच्चों को रुपये दिए और बाहर खेलने के लिए बोल दिया। इसके बाद प्रेम सिंह ने जबर्दस्ती उसके साथ रेप किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया। वह पति के पास दिल्ली पहुंची। इसके बाद पति की मदद से दिल्ली पुलिस को सूचना दी।

मामला आगरा का होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने थाना एत्माद्दौला पुलिस से संपर्क किया। दिल्ली पुलिस पीड़िता को यहां लेकर आई। इसके बाद थाना पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।