News NAZAR Hindi News

नई नवेली बीवी ने रात में पति को बेहोश कर की शर्मनाक हरकत

लखनऊ। हाथरस जंक्शन के गांव वाहनपुर में एक नव ब्याहता जोड़े के बीच मनमुटाव का अनोखा मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर उसके गुप्तांग पर हमला करने का आरोप लगाया है।

वाहनपुर निवासी विपिन कुमार की शादी छह माह पहले ही करहल, एटा निवासी युवती से शादी हुई है। उसका आरोप है कि रविवार रात पत्नी ने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी थी। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए तथा गुप्तांग पर चोट पहुंचाई। मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था।

 

पिटाई के दौरान उसे होश आ गया। वह मुंह से कपड़ा निकालकर चीखा। उसका शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और उसे बचाया। इसके बाद उसने फोन कर पुलिस को इत्तला दी। सभी थाने पहुंचे। वहां लड़की पक्ष के लोग भी आ गए। देर रात तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।