News NAZAR Hindi News

पति और देवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि रायबरेली के सलोन क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की शादी प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ क्षेत्र निवासी मोहम्मद रजा के बेटे अकरम से हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। विवाहिता ने पति, सास, देवर समेत पांच लोगों के विरुद्ध संग्रामगढ़ थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। विवाहिता अपने मायके में रहने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अकरम और देवर आजम छह दिसंबर 18 को उसके घर आए थे। वे दहेज का मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर देवर दरवाजे के पास खड़ा हो गया और पति ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक ने सलोन पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पीड़िता के पति और देवर के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।