Breaking News
Home / breaking / पब्लिक के माथे पर 101 रुपए का तिलक :  आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पब्लिक के माथे पर 101 रुपए का तिलक :  आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अजमेर। मोदी सरकार ने आखिर कर दिखाया। कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर इतिहास रच दिया है। सभी जगह 100 रुपए पार होने के बावजूद रोक नहीं लगी है, बल्कि अब पेट्रोल 101 रुपए हो गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज शुक्रवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 04-JUN-2021

Petrol             100.99

Diesel             94.21

Power            104.81

Turbo             97.71 

 बीते कल के रेट

Date 03-JUN-2021

Petrol        100.71

Diesel        93.91

Power        104.53

Turbo         97.41 

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …