News NAZAR Hindi News

 पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी भारी कमी, जानिए ताजा रेट 

अजमेर। तेल कम्पनियों ने दूसरे सप्ताह भी पेट्रोल डीजल के दाम घटाने का क्रम जारी रखते हुए शनिवार को इनकी कीमतों में भारी कमी की है। आज पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 31 पैसे प्रतिलीटर सस्ता किया है। पिछले दस दिनों में पेट्रोल करीब 2 रुपए प्रतिलीटर सस्ता हुआ है।

 अजमेर में आज पेट्रोल 77.73 रुपए और डीजल 72.13 रुपए प्रतिलीटर मिलेगा। आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 25-JAN-20

Petrol          77.73

Diesel          72.13

Power          80.93

Turbo           75.47

बीते कल के रेट

Date 24-JAN-20

Petrol         78.00

Diesel         72.44

Power         81.21

Turbo          75.78