News NAZAR Hindi News

पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल, ग्राहकों को झटका

अजमेर। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ने लगा है। तेल कम्पनियों ने दो दिन बाद आज गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है।

आज पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा हो गया है। गत तीन माह में लगातार गिरावट के चलते पेट्रोल करीब 16 रुपए सस्ता हो चुका था। लेकिन अब रिवर्स गियर लगने से दाम बढ़ने की आशंका हो गई है।

अजमेर में आज पेट्रोल 69.26 रुपए प्रतिलीटर जबकि डीजल 64.52 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 10-JAN-19

Petrol                69.26

Diesel                64.52

Power              72.09

Turbo                67.74

बीते कल के रेट

Date 09-JAN-19

Petrol.           68.88

Diesel.          64.23

Power.          71.71

Turbo.           67.44