News NAZAR Hindi News

पेट्रोल 85 रुपए पार हुआ, आज भी दामों में बढ़ोतरी

अजमेर। कोरोना संकटकाल में लोगों की जेब पर भार बढ़ता ही जा रहा है। लॉकडाउन में ढील के साथ ही तेल कम्पनियां पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही हैं। आज 13 वें दिन भी लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाया गया है।

तेल कम्पनियों ने आज शुक्रवार को पेट्रोल 59 पैसे और डीजल 62 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

विगत 12 दिन में पेट्रोल और डीजल साढ़े  7 रुपए महंगा हो चुका है।

अजमेर में आज के रेट

 आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 19-JUN-2020

Petrol       85.04

Diesel      77.60

Power      88.45

Turbo       81.11

बीते कल के रेट

Date 18-JUN-2020

Petrol        84.45

Diesel       76.98 

Power       87.85

Turbo        80.49