News NAZAR Hindi News

पड़ोसन अपने घर में कराती थी किशोरी से दुराचार, प्रेग्नेंसी से खुला राज

Demo pic

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में दुराचार की शिकार नाबालिग के गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने के चलते गर्भवती होने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेहान और उसकी महिला सहयोगी शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होने बताया कि आरोपी शबनम पीड़िता की पडोसी है जो उसे बहला फुसलाकर अपने घर में बुलाकर बंद कर लेती थी और रेहान नामक युवक से दुराचार कराती थी। पीड़िता ने कुछ दिनों बाद अपने साथ हुए दुराचार और पेट में हो रहे दर्द की बात परिजनों को बताई। डाक्टरों को दिखाने के बाद बालिका के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रेहान और उसकी महिला सहयोगी शबनम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि टीम लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।