News NAZAR Hindi News

बलात्कार पीड़ित किशोरी ने नवजात बच्ची को मार डाला, अरेस्ट

गोरखपुर। यहां एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां 16 साल की नाबालिग युवती ने अपनी ही दुधमुंही संतान की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने युवती के साथ उसकी 50 साल की मां को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की रेप पीड़िता थी। जिसने एक बच्ची को जन्‍म दिया था।  जिसकी हत्या लड़की व उसकी मां ने मिलकर एक महीने पहले कर दी थी।

युवती को भेजा गया सुधार गृह
पुलिस ने बताया कि उन्हें 31 जनवरी को एक नवजात का शव सड़ी-गली हालत में मिला था। जब उसकी जांच की गई को उस आधार पर लड़की और उसकी मां को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। बाद में लड़की और उसकी मां को सोमवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने लड़की को सुधार गृह और उसकी मां को जिला जेल भेज दिया है।


पुलिस ने बताया कि उस 30 वर्षीय व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। जिसने लड़की के साथ बलात्कार किया था।

 पुलिस ने बताया कि लड़की आरोपी के घर काम करती थी, उस दौरान उसने लड़की से बलात्कार किया था। इसके कारण नाबालिग गर्भवती हो गई थी, लेकिन लड़की और उसके परिवार वाले ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया क्योंकि आरोपी और उसके परिवार ने उन्हें धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।