News NAZAR Hindi News

बहनोई और जेठ ने किया गैंगरेप, आपबीती सुनाई तो पति ने दिया तीन तलाक

सहारनपुर। यहां एक विवाहिता ने बहनोई और जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस बारे में पति को बताया तो उसे तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी घर से फरार हो गए।

पीड़िता का कहना है कि दस वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दस साल का बेटा भी है। दो वर्ष पूर्व कोरोना काल के दौरान उसके पति की मौत हो गई थी। तब मायके पक्ष के लोगों ने उसका विवाह पति के छोटे भाई से कर दिया था।

 

आरोप है कि पति का बहनोई और जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। एक सप्ताह पूर्व उसका पति काम से घर के बाहर गया हुआ था। वह घर में अकेली थी। आरोप है कि पति का बहनोई और जेठ उसके घर आए। दोनों उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने इस बारे में पति को बताया तो उसने तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया।

यह भी देखें

विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अपना सामान लेने ससुराल गई, उसे दर्ज मामले को वापस लेने के लिए कहा गया। इसका विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर पीटा गया।
कोतवाली मंडी प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले।