Breaking News
Home / breaking / बीवी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

बीवी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई।

पुलिस उप अधीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि भंडरा गांव में अनुसूचित बिरादरी के किशोरी अहिरवार को अपनी पत्नी के पड़ोसी लक्ष्मण के साथ अवैध संबंध होने का शक था। दोनों के बीच इस बात को लेकर पूर्व में कई बार कहासुनी भी हुई थी।

कल सुबह लक्ष्मण अपने घर के दरवाजे पर बैठा था कि किशोरी गाली गलौज करते हुए वहां पहुंच गया और अपने साथ लिए कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए उसे मौके पर ही ढेर कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या अभियुक्त किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशान देही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी ने घटना की वजह अवैध संबंध बताए हैं। उसके मुताबिक लक्ष्मण ने उसकी पत्नी को अपने वश में कर लिया था।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …