News NAZAR Hindi News

मनचले ने किशोरी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

DEmo pic

हमीरपुर। योगी सरकार के राज में भी महिलाओं की सुरक्षा दांव पर है। रोज दिल दहलाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हमीरपुर का है। यहां एक मनचले ने बलात्कार की कोशिश में नाकाम हकने पर अपनी रिश्तेदार किशोरी को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।

थाना मझगवां के जराखर गांव की रहने वाली एक किशोरी खेत में शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जिंदा जला दिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े चले आए। उन्होंने किशोरी को राठ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर उसकी हालत नाजुक होने के कारण झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

वहीं पीड़ित लड़की ने पिता ने बताया कि आग लगाने वाला आरोपी युवक संजय किशोरी के रिश्तेदार का लड़का है। परिजन का कहना है कि युवक ने बुरी नीयत से किशोरी को दबोचा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।