News NAZAR Hindi News

महिला ने पिस्टल हाथ में लेकर बनाई रील, अब पुलिस ढूंढ रही

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में हाथ में रिवॉल्वर लेकर एक फिल्मी गाने पर महिला ने वीडियो बनाई। इसको उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। मंगलवार को वीडियो सामने आया तो पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया। पुलिस वीडियो बनाने वाली महिला की तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक महिला के दो वीडियो वायरल हुए। इसमें महिला हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही है। वीडियो में म्यूजिक बज रहा है…’हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं…’। वीडियो 10 सेकंड का है। महिला ने घर की छत पर खड़े होकर वीडियो बनाए हैं।
दूसरा वीडियो 13 सेकंड का है। इसमें भी महिला हाथ में रिवॉल्वर लिए हैं। बैकग्राउंड में ‘वो बंदूक भी हमारी होगी…गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा’ में डायलॉग चल रहा है। बताया गया कि महिला ने इंस्टाग्राम के लिए रील बनाई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।