Breaking News
Home / breaking / रसोई सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 8 की मौत, 7 घायल

रसोई सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 8 की मौत, 7 घायल

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में विस्फोट के कारण मकान गिरने से कम से कम आठ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बुधवार को बताया कि टिकरी गांव के दो मंजिला मकान में बीती रात जबरदस्त धमाका हुआ और मकान की छत भरभरा कर ढह गई। इस हादसे में घर में सो रहे लोग दब गए। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों नें ग्रामीणों संग मिलकर मलबा हटवाया और एक एक करके आठ शवों संग सात घायलों को बाहर निकलवा लिया।

 

उन्होनें बताया कि घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट से हुई घटना मे मकान की दीवार कच्ची होने के कारण छत ढह गई। हादसे में करने वालों की पहचान नुरूल हसन के पुत्र शमशाद (23), मिराज (11), निसार अहमद (35), पुत्री रवीना बानो (38), निसार की पत्नी सायरुन निशा (37), पुत्री नूरी शबा (12), पुत्र शहबाज अहमद (15) के अलावा आरिफ शेख के दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद शोएब के तौर पर की गई है।

वहीं गंभीर रूप से घायल इरशाद अहमद (32), रिहान (10), मोहम्मद जैद (8), मोहम्मद निजाम (10), गुलनाज (18), अनीसा (28) और नुरुल हसन (60) का उपचार चल रहा हैं। उन्होनें बताया कि पीड़ितों को सरकारी सहायता दी जाएगी। डीएम ने कहा कि घटना कि फोरेंसिक जांच जारी हैं।

योगी ने गोंडा की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में एक मकान में विस्फोट से कल देर रात आठ लोगों की मृत्यु तथा सात के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …