News NAZAR Hindi News

रिकॉर्ड तोड़ : आज पेट्रोल और महंगा हुआ , 106 रुपए के करीब पहुंचा

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को चूस रही हैं।

अब पेट्रोल 106 रुपए के करीब पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज शुक्रवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 37 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है। जबकि डीजल के दाम स्थिर रहे हैं।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 02-JUL-2021

Petrol           105.60

Diesel           98.00

Power           109.41

Turbo            101.51 

 

बीते कल के रेट

Date 01-July-2021

Petrol       105.23

Diesel       98.00

Power       109.05

Turbo        101.51