Breaking News
Home / breaking / वरमाला पर दूल्हा नहीं सुना सका 2 का पहाड़ा, दुल्हन ने रिश्ता ठुकराया

वरमाला पर दूल्हा नहीं सुना सका 2 का पहाड़ा, दुल्हन ने रिश्ता ठुकराया

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक बारात को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ गया। क्योंकि दूल्हा वरमाला के दौरान दुल्हन को 2 का पहाड़ा नहीं सका था।
जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक बारात पहुंची और वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान दुल्हन को किसी तरह ये पता चल गया कि दूल्हा पढ़ा-लिखा नहीं है। इसकी पड़ताल करने के लिए दुल्हन ने वरमाला के स्टेज पर ही दूल्हे से 2 का पहाड़ा पूछ लिया। दूल्हा जब दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया, तो दुल्हन बिफर गई और शादी से साफ इनकार इनकार कर दिया।
दुल्हन के शादी से मना करने की बात दूल्हे पक्ष को नागवार गुजरी और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। काफी समय तक मनाने के बाद भी जब दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी, तो दोनों पक्षों ने शादी रद्द करने का फैसला। लेकिन ये मामला पनवाड़ी थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने विवाद को खत्म करने के लिए लड़का और लड़की दोनों पक्षों से सुलहनामे पर हस्ताक्षर कराया।
सुलहनामे के दौरान लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को खाने और अन्य चीजों पर हुए खर्च के लिए 4 लाख रुपया चुकाया। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दिए हुए सामान को भी वापस किया।

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …