News NAZAR Hindi News

वाह मोदी जी : पेट्रोल 102 रुपए पार, आज फिर बढ़े दाम

अजमेर। मोदी सरकार कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। अब पेट्रोल 102 रुपए के पार पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज शुक्रवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 31 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 11-JUN-2021

petrol          102.13

Diesel         95.39

Power         105.95

Turbo          98.89 

बीते कल के रेट

Date 10-JUN-2021

Petrol        101.83

Diesel        95.08

Power        105.65

Turbo         98.59