News NAZAR Hindi News

शर्मनाक : रिटायर्ड दरोगा ने किया 7 साल की बच्ची से रेप, अरेस्ट

Demo pic

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां पर एक अवकाश प्राप्त दरोगा ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने गुरूवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजीतमल इलाके में भदसान क्षेत्र में जंडैल सिंह नामक रिटायर्ड दरोगा ने गांव की ही 7 वर्षीय बालिका को प्रसाद के बहाने अपने घर ले गया और वहां बनी दुकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चिल्लाने पर आसपास को लोग मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी जंडैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिंताजनक हालत में उसे सैंफई रेफर कर दिया गया है।