News NAZAR Hindi News

सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रियंका गांधी से हाथ मिलाने पहुंच गया कार्यकर्ता

 

लखनऊ। कांग्रेस के 135 वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। वहीं समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा घेरा तोड़कर नेताओं संग बैठी प्रियंका गांधी के पास पहुंच गया।

 

वह प्रियंका से हाथ मिलाता इससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों और नेताओं ने उसे पकड़ लिया। ऐसे में प्रियंका गांधी ने उसे छुड़वाया और उससे बात की। बाद में पता चला कि वह कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है।

इस समारोह में प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। जिसके बाद प्रियंका ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि सीएए लागू करके सरकार लोगों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर रही है। जब लोग इसके खिलाफ प्रर्दशन करते हैं तो सरकार उनपर गोली चलवा देती है। जिन लोगों को जान से नहीं मारा जाता उन्हें  जेल में डाल दिया जाता है।