Breaking News
Home / breaking / हैवानियत : विधवा महिला से गैंगरेप, गुप्तांग में भरी लाल मिर्च

हैवानियत : विधवा महिला से गैंगरेप, गुप्तांग में भरी लाल मिर्च

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में दलित बिरादरी की एक बुजुर्ग विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस उप अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई नगर मुहाल में जगतरानी (55) को रविवार तड़के उसके मकान के निकट एक खंडहर में निर्वस्त्र पाया गया। महिला के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके मुंह मे कपड़ा ठूंसा गया था।

 

पुलिस ने पीड़िता को महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने करीब चार घण्टे तक सघन चिकित्सा के उपरांत महिला की हालत को काबू में कर लिया गया है। वह अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गए बयान में उसके साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिला के विरोध करने और चीखने चिल्लाने पर आरोपियों द्वारा उसके गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर भरे जाने की बात भी कही जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंच पीड़ित महिला से मुलाकात की है। उन्होंने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के पुलिस को निर्देश दिए है।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है। पीड़ित महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के बाहर रहने तथा यहां उसके अकेले रहने की जानकारी दी गई है।

Check Also

सर्वसम्मति से मौसर-गंगा प्रसादी पर पाबंदी का निर्णय

अजमेर। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ ही कई समाज अब कुरीतियों से किनारा …