Breaking News
Home / breaking / 10 मई : तेल कम्पनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

10 मई : तेल कम्पनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

अजमेर। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंचाने की ठान ली है। पिछले दो दिन दाम स्थिर रखने के बाद आज सोमवार को तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि केन्द्र सरकार हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है, हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन ताज्जुब यह है कि हर बार चुनाव होते ही तेल पदार्थों के रेट बढ़ा दिए जाते हैं।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 10-MAY-2021

Petrol          97.61

Diesel         90.32

Power         101.43

Turbo           93.83 

बीते कल के रेट

Date 09-MAY-2021

Petrol       97.34

Diesel      89.97

Power      101.16

Turbo       93.47 

 

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …